प्रथम/15वीं वाहिनी के 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा रैली में हुए शामिल
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम क्षेत्र) वि.स. बल, इन्दौर श्री चन्द्रशेखर सोलंकी के सानिध्य में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता उत्सव स्वतंत्रता के संग” अभियान के अन्तर्गत श्रीमती हितिका वासल, सेनानी, प्रथम/15वीं वाहिनी विसबल, इन्दौर के निर्देशन में एवं श्री पंकज शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, पश्चिम क्षेत्र, इन्दौर उप सेनानी श्री अरविन्द सूर्या, प्रथम वाहिनी एवं उप सेनानी श्री विशाल सिंह, 15 वीं वाहिनी के नेतृत्व में “तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया।
तिरंगा रैली 15वीं वाहिनी विसबल इन्दौर परिसर से प्रारंभ होकर डीआरपी लाईन चौराहा, लौखण्डे पुल, रामबाग तिलक पथ रोड़ से होते हुए प्रथम वाहिनी विसबल, इन्दौर परिसर में समाप्त हुई। तिरंगा रैली में प्रथम/15वीं वाहिनी के लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा मय वाहन के उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति एवं अपने आसपास की स्वच्छता की भावना को जागृत करना था। तिरंगा रैली का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
