सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो बाइक चोरों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान अनवर पुत्र अफजल हुसैन निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी और शोएब पुत्र करामत अली निवासी हाजी कॉलोनी के रूप में हुई है। दोनों ब्रिज के पास बाइक लेकर जा रहे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे। पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बाइक चोरी की है, जिसे उन्होंने बुरहानपुर से चुराया था।
पुलिस ने आगे की कार्रवाई में आरोपियों से करीब 7 लावारिस वाहन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपनी शौक–पूर्ति के लिए बाइक चोरी करते थे। अब पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
