फरार आरोपी पंकज जैन, अक्षय कुमायुं, राजा हाशमी की गिरफ्तारी पर प्रत्येक के लिए मिलेगा ₹10-10 हजार का ईनाम।
इन्दौर- पुलिस थाना पंढरीनाथ के ट्रांसजेण्डर के प्रकरणों में फरार आरोपियों पंकज जैन, अक्षय कुमायुं, राजा हाशमी
जो प्रकरण में फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए, पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशों के अनुक्रम में, पुलिस उपायुक्त, जोन-04 नगरीय इन्दौर द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये सूचना देने वाले एवं गिरफ्तार करवाने में सहयोग करने वालो, को प्रत्येक आरोपी के लिए 10-10 हजार रूपयें के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
पुलिस थाना पंढरीनाथ के प्रकरण में आरोपी थाना पंढरीनाथ पर पंजीबध्द अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 333, 115(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 18 ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों का अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 में फरार आरोपी पंकज जैन निवासी इंदौर एवं अपराध क्रमांक 97/2025 धारा 119(1), 3(5), 308(4), 351(2), भारतीय न्याय संहिता 2023 में फरार आरोपी पंकज जैन, अक्षय कुमायुं, राजा हाशमी निवासी इंदौर की गिरफ्तारी एवं पतारसी के भरसक प्रयास किये गये किन्तु प्रकरण में उक्त आरोपियों की आज दिनांक तक पतारसी / गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है।
अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपायुक्त, नगरीय इंदौर जोन-4 श्री आनंद कलादगी द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा की शक्तियों का उपयोग करते हुए उक्त प्रकरण में फरार आरोपी पंकज जैन, अक्षय कुमायुं, राजा हाशमी निवासी इंदौर की गिरफ्तारी की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रुपये के नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
कोई भी व्यक्ति ऐसी सूचना देगा, जिससे उक्त आरोपी/आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके या गिरफ्तारी करेगा या करवाएगा, प्रत्येक आरोपी पर 10,000-10,000/-(दस-दस हजार रूपये) के पृथक-पृथक नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय, पुलिस उपायुक्त, जोन-04 नगरीय इन्दौर का मान्य होगा।
