धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पिथमपुर के सागौर में रेलवे ब्रिज निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दरअसल सागौर में रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। वही ब्रिज निर्माण में लगी क्रेन पलटी खा गई जो पिकअप वाहन पर जा गिरी। पिकअप वाहन में सवार दो लोगों की क्रेन में दबने से मौत हो गई। साथ ही क्रेन के नीचे अन्य लोग भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व बडी संख्या में पुलिस बल मौके पहुंची है और पिकअप में फसे दोनों शवों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है
