पीथमपुर कंपनी में महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम; पति साथ करता है काम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरके ऑटो इंजीनियरिंग कंपनी में काम के दौरान एक महिला कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 35 वर्षीय सुधा पति संतोष सेन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी।
मृतक सुधा तीन बच्चों की मां थीं और उनके पति संतोष सेन भी इसी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुधा के पति, बच्चे और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी चिकित्सक अजय ग्रेवाल के अनुसार, महिला की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
पीएम रिपोर्ट से स्थिति होगी स्पष्ट
सहायक उप निरीक्षक रज्जाक खान ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि सुधा को मृत अवस्था में लाया गया था। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के संबंध में कंपनी के किसी अधिकारी या कर्मचारी से संपर्क नहीं हो सका है।

Exit mobile version