चोइथराम सब्जी मंडी के पास रहने वाले छोटू पंवार पर उसके साले रोहित निवासी वासनोद(उज्जैन) ने हमला कर डाला। रोहित ने लोहे के सरिए से पीट पीटकर छोटू को अधमरा कर डाला। पुलिस के मुताबिक छोटू का पत्नी अंजली से विवाद हुआ था। रोहित बीच में बोला और छोटू की पिटाई कर डाली। बीच में उसके पिता नारायण पंवार आए तो उनकी भी पिटाई कर दी।
