पिता के घर रह रही महिला ने फांसी लगाई, मौत:मिलने पहुंची सहेली ने फंदे पर लटका देखा, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर के सदर बाजार इलाके में 25 वर्षीय महिला ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वह पिछले तीन साल से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। शाम को सहेली काजल मिलने आई, तो उसने फंदे पर लटका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि महिला सोनू ब्रह्मबाग कॉलोनी में अपने पिता के साथ रहती थी। रविवार शाम को उससे मिलने सहेली काजल उसके कमरे में पहुंची, तो सोनू फंदे पर लटकी थी। उसने सोनू के भाई आकाश को आवाज देकर बुलाया। काजल ने बताया कि आत्महत्या के कुछ समय पहले सोनू को घर के बाहर खड़े देखा था। वह सभी से अच्छे से बात कर रही थी।
तीन साल से पिता के साथ रह रही थी
सोनू की शादी पटलाना में हुई थी। तीन साल पहले उसका पति से तलाक हो गया और तब से वह अपने बेटे के साथ पिता के घर में रह रही थी। वह डीटी कंपनी में जॉब कर रही थी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्म हत्या के सही कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने डिप्रेशन के चलते यह कदम उठाया है। हालांकि डिप्रेशन का कारण भी स्पष्ट नहीं है।

Exit mobile version