पारिवारिक विवाद में व्यापारी ने खाया जहर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिमरोल के दातोदा में रहने वाले हाट बाजार व्यापारी 25 वर्षीय नारायण पुत्र मनसुख लाल कसेरा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि परिवार में कहासुनी के चलते उसने यह कदम उठाया। उसका भाई गोलू उसे उपचार के लिए एमवाय लेकर पहुंचा। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
परिवार ने बताया कि सोमवार शाम नारायण ने जहर खाया था। उसे नजदीक में स्थित दो निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल भेज दिया। यहां उसकी मौत हो गई। दोस्तों के मुताबिक परिवार में किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हुई थी। इसके बाद नारायण की मां ने उसकी पत्नी को मायके भेज दिया। नारायण की शादी को करीब 4 साल हो गए। वह हाट बाजार में व्यापार करता था।

Exit mobile version