हरियाणा के पानीपत की उस महिला का चेहरा अब सामने आया है, जिसने चार मासूम बच्चों की जान ले ली और यकीन मानिए, जितनी खूबसूरत वह दिखती है, उतनी ही खतरनाक उसकी सोच थी. यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन यह हकीकत है. हरियाणा के पानीपत में पकड़ी गई इस महिला ने न सिर्फ अपने रिश्तेदारों की बच्चियों को मौत के घाट उतारा, बल्कि शक से बचने के लिए अपने ही बेटे की हत्या कर दी. पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको हिला कर रख दिया.हरियाणा के पानीपत में एक महिला सीरियल किलर का पर्दाफाश हुआ है, जिसने चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी का नाम पूनम है. पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला 2021 में शुरू हुआ था. पहली बार उसने विद्धि नाम की बच्ची को मारने की कोशिश की थी. उस समय उसने विद्धि के चेहरे पर उबलती हुई चाय उड़ेल दी थी. बड़ी केतली में भरी चाय से बच्ची बुरी तरह झुलस गई, लेकिन बच गई. उस वक्त विद्धि के पिता ने इसे हादसा समझकर मामला दबा दिया.लेकिन पूनम की सोच यहीं नहीं रुकी. उसके दिमाग में एक अजीब सा जुनून था कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए. यही जुनून उसे साइको किलर बना गया. पुलिस पूछताछ में उसने खुद कबूल किया कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत थी. वह अपने रिश्तेदारों और परिवार की बच्चियों को निशाना बनाती थी.
