पवन खेडा – बीजेपी की सोच है कि वह स्वयं की लकीर को बड़ी नहीं कर पाएगी, इसलिए कांग्रेस की बड़ी लकीर को छोटी करने का काम वे पिछले 11 साल से कर रहें हैं। ये छोटी लकीर वाले लोग हैं। इनकी लकीर कभी बड़ी नहीं हो सकती इसलिए हमें इनके इस छोटे लकीर करने के षड्यंत्रों का पर्दाफाश करना होगा ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

यह समुद्र मंथन हो रहा है जो यहाँ नहीं है उसके लिए ये मानिए कि वो यहाँ रहने के योग्य नहीं था। जो लोग यहाँ के संघर्ष निकलेंगे वो खरे हैं। हम इस पार्टी के लिए लड़े हैं और मरते दम तक लड़ते रहेंगे।
आज मीडिया पर सत्ता का क़ब्ज़ा है। ऐसे में मीडिया का प्रबंधन नहीं किया जा सकता, समानांतर मीडिया खड़ा करने की आवश्यकता है। मोबाइल का इस्तेमाल कीजिए। आक्रामकता से अपनी बात रखिए। जनता के मुद्दों पर हमें जनता के गुस्से को अभिव्यक्ति देने का काम करना है।

विपक्ष अकेला सत्ता से नहीं लड़ सकता, उसे मीडिया, फ़िल्म, कवियों सहित अन्य संस्थाओं की आवश्यकता है
आरएसएस और बीजेपी दलालों के माध्यम से प्रभावी आवाज़ों को अपने पक्ष में खड़े करने का षड्यंत्र कर रहें हैं। आरएसएस ने सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं पर अपने लोग बैठा दिए हैं। हमें इनसे लड़ना है।

भारत जोड़ो यात्रा कम्युनिकेशन का प्रभावी उदाहरण है यह यात्रा सत्ता में आने के बाद भी जारी रहेगी। हरयुग में बुद्ध, गांधी, अंबेडकर और कबीर होते हैं इस युग के नेता राहुल गांधी हैं।

हमें बीजेपी की झूठे नैरेटिव का हर चौपाल में हर बैठक में सड़क स्टूडियो और हर जगह हमें जवाब देना होगा। वे भारत की आत्मा को मारने का षड्यंत्र हर दिन कर रहें है लेकिन उसे बचाने का प्रयास हमें करना ही होगा। हमारी कांग्रेस की विचारधारा भारत की विचारधारा है, यह मध्यमार्गी है। राहुल जी ने पिछले दिनों केरल में कहा कि लेफ्ट और राइट की विचारधारा में इमोशंस की कमी है। कांग्रेस की विचारधारा देश की डिफॉल्ट सेटिंग है।

- Advertisement -

Exit mobile version