पन्ना पहुंची राजगढ़ की एथलीट एवं सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश भक्ति का जजवा जगाने के उद्देश्य से साइकिल से देश भ्रमण पर निकली हैं आशा….

अब तक 16,300 किलो मीटर कि यात्रा तय कर चुकी हे।

आशा ने पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार से मिल कर पन्ना को सराहा और कलेक्टर-एसपी का धन्यवाद भी किया।

एंकर :-देश भक्ति का जजवा जगाने के उद्देश्य से साइकिल से देश भ्रमण पर निकली राजगढ़ की एथलीट एवं सोलो साइक्लिस्ट आशा मालवीय पन्ना पहुंची तो उनका आत्मीय स्वागत किया गया।पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय के पन्ना आगमन पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय अकेले ही साईकिल से देश भ्रमण पर निकली हैं। पन्ना पहुुंचने पर सोलो साइकलिस्ट ने जिला कलेक्टर ने भेंट की। इस दौरान पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने कलेक्टर कक्ष में आशा का सम्मान करते हुए दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की और इस अभिनव प्रयास को देश के युवाओं और महिलाओं के लिए प्ररेणा स्त्रोत बताया। आशा मालवीय ने बताया कि गत 24 जून को वे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से करगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारतीय सेना के सैनिकों की वीरता, शौर्य और अदम्य साहस का जश्न मनाने के लिए अकेले साईकिल से यात्रा पर रवाना हुई हैं। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का प्रयास भी साईकिल यात्रा का उद्देश्य है।उनके द्वारा अब तक 16 हजार 300 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। कन्याकुमारी से करगिल और सियाचीन की यात्रा भी इस दौरान सफलतापूर्वक पूर्ण की गयी हे।

- Advertisement -
Exit mobile version