पत्नी से बात करने पर दोस्तों ने युवक को कार में अगवा कर पीटा, धमकाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


एक अस्पताल में काम करने वाले युवक को उसी के दोस्तों ने कार में अगवा कर रास्तेभर पीटा। आरोप लगाया कि तू दोस्त की प|ी से बात क्यों करता है। आगे से बात की तो जान से मार देंगे। उसे इतना पीटा कि वह चल भी नहीं पा रहा है।
राजेंद्र नगर पुलिस ने 38 वर्षीय एक महिला निवासी परमहंस नगर की शिकायत पर आरोपी हर्ष सैनी (बिट्टू), संदीप निवासी तेजाजी नगर, नानू व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कविता ने बताया, मेरे पति एक अस्पताल में काम करते हैं। गुरुवार रात पति को उनके दोस्त हर्ष ने कैट चौराहे पर बुलाया। आरोपियों ने पति को कार में बैठाकर कहा कि मैंने मेरी प|ी के मोबाइल में तेरा नंबर देखा है। तूने उसे कॉल क्यों किया? पति ने कहा भाभी ने तुम दोनों के आपसी विवाद में मुझ से राय मांगी थी, इसलिए बात की।
तेजाजी नगर में आरोपियों ने नानू व एक अन्य को बुला लिया। चारों ने पति को पीटना शुरू कर दिया। वे उसे पीटते हुए बाईग्राम तक ले गए। वहां से फिर तेजाजी आए और अधमरी हालत में पति को छोड़कर भाग गए। मेरे पति के चेहरे, गर्दन, कंधे, पैरों सहित पूरे शरीर में गंभीर चोटें लगी हैं।

Exit mobile version