पत्नी को चाकू मारकर थाने पहुंचा आरोपी; बचाने आयी नाबालिग बेटी पर भी जानलेवा हमला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी, अपनी नाबालिग बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को पति को गिरफ्तार कर लिया है।
आपसी विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला
मां को बचाने आयी नाबालिग पर भी हमला
पत्नी को मारकर पुलिस थाने पहुंचा आरोपी
इंदौर: शहर को लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया। उसने अपनी नाबालिग बेटी पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार यह घटना स्कीम-78 की है। संजय कंचन ने सुबह अपनी पत्नी सुमन की चाकू से हत्या की। संजय अपनी पत्नी पर संदेह करता था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने किचन से चाकू उठाकर हत्या की। घटना के समय उनकी 14 वर्षीय बेटी तानी भी वहां मौजूद थी। जब तानी ने मां की रोने की आवाज सुनी और बचाने आई, तो संजय ने उस पर भी हमला कर दिया। तानी की गर्दन और हाथ में चोट आई है। टीआइ तारेश सोनी के अनुसार हत्या के बाद संजय चाकू लेकर स्वयं थाने पहुंचा और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, यह कहते हुए कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
दो दिन में चार हत्या, तीन ने पत्नियों को मारा
शहर में दो दिन के भीतर हत्या की चौथी घटना हुई है, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हुई है। गुरुवार को निरंजनपुर निवासी रमेश चौहान ने अपनी पत्नी संगीता चौहान की हत्या की। इसके बाद हीरानगर में ईंट भट्टा पर काम करने वाले सचिन ने अपनी पत्नी सोनम को पेट पर लात मारकर हत्या कर दी। इसी तरह आजाद नगर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के समीप नीरज उर्फ निर्भय की नाबालिगों ने हत्या कर दी।

Exit mobile version