MP News: चाइनीज मांझा से गला कटने की घटना के बाद पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने संभावित बाजारों में पोस्टर भी चस्पा करवाए है। शुक्रवार को छत्रीपुरा पुलिस ने जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान बैनर लगाए और लोगों को समझाइश व हिदायत दी।
चाइनीज मांझा से गला कटने की घटनाओं के बाद पुलिस एक्टिव
बाजारों में रैली निकाल कर लोगों को कर रही है जागरूक
पुलिस ने चाइनीज मांझा विक्रेताओं को दी खुली चेतावनी
इंदौर। चाइनीज मांझा से गला कटने की घटना के बाद पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने संभावित बाजारों में पोस्टर भी चस्पा करवाए है। शुक्रवार को छत्रीपुरा पुलिस ने जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान बैनर लगाए और लोगों को समझाइश व हिदायत दी।
रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए
टीआइ संजीव श्रीवास्तव के अनुसार रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए है। इसके माध्यम से सिंथेटिक, नायलोन स्ट्रिंग न बेचने की समझाइश दी गई। घातक मांझा से होने वाले नुकसान और जान माल की क्षति के बारे में बताया गया। छत्रीपुरा से शुरु हुई रैली बियाबानी, दरगाह चौहारा, कागदीपुरा, रविदासपुरा तक पहुंची।
इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई होगी
इसमें बड़ी संख्या में दुकानदार, रहवासी, पार्षद, स्कूल-कॉलेज के छात्र मौजूद थे। लोग बैनर भी लेकर चल रहे थे। इन बैनरों पर चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाओगे तो त्योहार जेल में मनाओगे, चाइनीज मांझा का उपयोग करना सख्त मना है। इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई होगी। चाइनीज मांझा तो खूनी मांझा है। लिखा हुआ था।
