अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवार नवजीवन विजय ने ली बैठक
इंदौर,
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु गुरूवार को इन्दौर जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 205 इन्दौर-2, 206 इन्दौर-3, 207 इन्दौर-4 एवं 208 इन्दौर-5 में नियुक्त बी.एल.ओ., बी.एल.ओ. सुपरवाईजर्स, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पवार नवजीवन विजय द्वारा इस कार्य हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा में त्रुटि रहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। समीक्षा के दौरान जिन बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ. सुपरवाईजर की प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गई, उन्हें कार्य में सुधार लाते हुए अविलम्ब कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिले की शेष विधानसभाओं में नियुक्त अधिकारियों की बैठक 26 सितम्बर को आयोजित की गई है। बैठक में सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
