मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा मल्हारगंज पॉलीक्लिनिक, एन.एस.व्ही. रिर्सोस सेंटर, कार्यालय जिला क्षय अधिकारी एवं लेब,जिला औषधि एवं भंडारगृह का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त संस्थाओं पर चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य सर्पोटिंग स्टाफ समय पर उपस्थित नहीं था। पॉलिक्लिनिक मल्हारगंज में साफ-सफाई का अभाव पाया गया, जिसके लिए संस्था प्रभारी को सफाई संबंधित निर्देश दिए गए। जो अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ अनुपस्थित पाए गए उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए तथा यह चेतावनी दी गई की स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। स्टाफ को भविष्य में समय पर उपस्थित होने एवं कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
