निगम आयुक्त दिलीप यादव ने चौतरफा निगम के कार्यों को प्रगति पर लाने की ठानी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

हर दिन अलसुबह से मैदान में तैनात, तो शाम तक बैठकों का दौर

इंदौर। निगम आयुक्त दिलीप यादव ने इंदौर आने के बाद इंदौर नगर के कठिन से कठिन टास्क को चिन्हित कर लिया है।
उन्होंने पहले निगम की सफाई व्यवस्था को देखा, समझा और फिर अब परखने के बाद अपनी स्टाइल में कार्य करना शुरू किया है।
आज भी आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में सभी सुपरवाइज़र व दरोगाओं को निर्देशित किया कि डिवाइडर, ग्रीन बेल्ट, रोटरी और उद्यान विकास का कार्य स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।
वही रुचि न होने पर कर्मचारियों का सफाई कार्य में स्थानांतरण किया जाएगा।
आयुक्त ने प्रत्येक वार्ड में खुली शासकीय भूमि चिन्हित कर नर्सरी/उद्यान विकसित करने, कम पानी में पनपने वाले पौधों की नर्सरी तैयार करने तथा अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Exit mobile version