नाबालिग को धमकी देने का मामला, आरोपी पर FIR

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर पुलिस ने 17 साल की नाबालिग लड़की की शिकायत पर अयान, पुत्र नौशादी मंसूरी, निवासी नंदन नगर के खिलाफ FIR दर्ज की।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नंदन नगर की गली नंबर 3 में पैदल जा रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोककर बात करने के लिए कहा और हाथ पकड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी।
पीड़िता के चाचा और पिता ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो उसने धमकी दी कि वह लड़की का रिश्ता कहीं और नहीं होने देगा। बाद में आरोपी पीड़िता के छत पर जाकर इशारे करने लगा। पीड़िता ने दूसरी बार परिवार को घटना बताई, जिसके बाद थाने में FIR दर्ज कराई गई।

Exit mobile version