पूरा देश जब दीपावली की खुशियां मना रहा है, उस बीच बॉलीवुड जगत से एक दुःखद खबर सामने आई… फिल्म शोले में जेलर का किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी का आज निधन हो गया… खबरों के मुताबिक उन्होंने आज दोपहर मुंबई के आरोग्यनिधि अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिसका खुलासा अब हुआ… हैरत की बात है कि उनका अभी कुछ घंटों पूर्व अंतिम संस्कार भी कर दिया गया, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी… इस खबर का खुलासा मीडिया में उनके मैनेजर ने किया… इसके पीछे का कारण बताया गया कि आज सुबह ही असरानी ने अपनी पत्नी मंजू असरानी से अनुरोध किया था कि वह किसी को परेशान नहीं करना चाहते और शांतिपूर्वक जाना चाहते हैं और इस बात की जानकारी किसी को ना दें… मालूम हो कि असरानी को फिल्मों में पहला ब्रेक ‘हरे कांच की चूड़ियां’ से मिला था..!
