‘नहीं चूके चौहान…’ दो खूंखार डकैतों का एनकाउंटर करने वाले इंदौर के एसीपी को 22 साल बाद मिलेगा सम्मान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में मौजूद डांडाखिड़क के घने जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान दो खूंखार डकैतों का एनकाउंटर करने वाले इंदौर के वर्तमान एसीपी विवेक सिंह चौहान को 22 साल बाद राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने जा रहा है… दरअसल, इस वीरता सम्मान को पाने के लिए चौहान ने 22 साल की लम्बी लड़ाई कोर्ट में लड़ी है… खबरों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मेरिट के आधार पर विवेक सिंह चौहान को उक्त सम्मान देने का फैसला सुनाया… एसीपी चौहान पहले हाईकोर्ट की डबल बेंच में भी केस जीत चुके थे और सुप्रीम कोर्ट में उनकी पैरवी वरिष्ठ वकील मृगेंद्र सिंह, जयदीप कौरव और शांभवी श्रीवास्तव ने की..!

Exit mobile version