पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक चलाये जा रहे “नशे से दूरी हैं जरूरी” अभियान के अन्तर्गत थाना किशनगंज जिला इंदौर (ग्रामीण) क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समाप्न कार्यक्रम आज दिनांक 30.07.2025 को सुशीला देवी बंसल कॉलेज उमरिया में आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में श्रीमान आईजी जिला इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग, श्रीमान डीआईजी जिला इन्दौर (ग्रामीण) श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर (ग्रामीण) श्रीमति यांगचेन डोलकर भुटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (ग्रामीण) श्री रुपेश कुमार द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री ललित सिकरवार, थाना प्रभारी किशनगंज निरीक्षक कुलदीप खत्री, थाना प्रभारी महू निरीक्षक राहुल शर्मा, थाना प्रभारी बड़गोंदा निरीक्षक प्रकाश वास्केल, थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक लोकेन्द्र हिहोर तथा महू अनुभाग के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर श्रीमान आईजी जिला इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग द्वारा कॉलेज के बच्चों को “नशे से दूरी हैं जरूरी” अभियान के संबंध में बच्चों को उद्बोधन दिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर (ग्रामीण) श्रीमति यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा भी “नशे से दूरी हैं जरूरी” अभियान के संबंध में बच्चों को उद्बोधन दिया गया।
नशे से दूरी बनाने हेतु कॉलेज के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में नशे के दुष्परिणाम के बारे में जागरुक किया गया।
दिनांक 15.07.2025 से दिनांक 30.07.2025 तक लगातार जिला इंदौर (ग्रामीण) में “नशे से दूरी हैं जरूरी” के अभियान में पुलिस द्वारा वाहन रैली, कॉलेज स्कूलों में समझाईस, शपथ दिलाना एवं ड्रायवर, कन्डेक्टर एवं समाज के लोगों को जागरुक करने के लिए इन 15 दिन में पुलिस द्वारा कियें गयें प्रयासों को शार्ट फिल्म के माध्यम से दिखाकर कॉलेज के बच्चों को जागरुक कर पुलिस मुख्यालय के अभियान “नशे से दूरी हैं जरूरी” का समाप्न किया गया।
