नवलखा बस स्टैंड शिफ्टनायता मुंडला आईएसबीटी से प्रारंभ हुआ बस संचालन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर,
इंदौर शहर के नवलखा बस स्टैंड को आज औपचारिक रूप से नायता मुंडला स्थित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) में स्थानांतरित कर दिया गया। अब नवलखा से संचालित होने वाली समस्त बसें नायता मुंडला आईएसबीटी से ही संचालित होंगी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में विगत दिवस सम्पन्न जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नवलखा बस स्टैंड को तत्काल नायता मुंडला शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया था।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि नायता मुंडला बस स्टैंड से लगभग 80 बसों का संचालन हरदा, नेमावर, होशंगाबाद एवं बैतूल मार्गों के लिए शुरू किया गया है। बसों के नये संचालन स्थल पर यात्रियों को आधुनिक टर्मिनल पर पार्किंग, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी। इस निर्णय से शहर के भीतर भीड़ वाले नवलखा क्षेत्र में यातायात दबाव कम होगा तथा यात्रियों को बेहतर और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

Exit mobile version