नगर पालिका निगम परिषद सम्मेलन आज:अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने को लेकर हो सकती है बहस, कांग्रेस रखेगी अपना पक्ष

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में गुरुवार को नगर पालिका निगम परिषद सम्मेलन होने वाला है। ये सम्मेलन सुबह श्री अटल बिहारी बाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन निगम मुख्यालय में होगा। इसमें वैसे तो कई ‌विषयों पर चर्चा की जाएगी, लेकिन इसमें खास मुद्दा अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने को लेकर निर्णय हो सकता है। मामले में विपक्ष ने भी अपनी तैयार कर ली है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि निगम ने जो नोटिस जारी किया है। उसका जवाब अनवर कादरी की पत्नी की तरफ से दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर में गड्ढों को लेकर हम अपनी बात रखेंगे।
विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
नगर पालिका निगम परिषद सम्मेलन में अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने जाने के संबंध में चर्चा की जाएगी। ये मुद्दा सम्मेलन मे सबसे पहले इस विषय पर ही चर्चा की जाएगी।
नर्मदा जलप्रदाय योजना के तीसरे चरण क्षमता 363 एम.एल.डी के तीन साल के लिए संचालन संधारण के काम के संबंध में, अमृत 2.0 परियोजना के जारी दिशा-निर्देश अनुसार पीपीपी मॉडल के आधार पर कबीट खेड़ी स्थित 245 एम.एल.डी एसटीपी पर कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट स्थापित करने संबंध में, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पीपीपी मॉडल पर फिश एक्वेरियम बनाने के लिए ऑनलाइन निविदा जारी करने के संबंध में। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
चार मुद्दों पर दमदारी से रखेंगे अपनी बात
इधर , नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि अनवर कादरी का जो विषय आया है वह राजनीति का सबसे निम्न स्तरीय काम भाजपा कर रही है। जो इतिहास में आजतक नहीं हुआ कि किसी पार्षद को आप इसलिए हटा रहे तो क्योंकि उस पर FIR दर्ज हो गई है। चूंकि अनवर कादरी के ना फोटो है ना वीडियो हैं।
दो लोगों ने बोल दिया कि अनवर कादरी ने फंडिंग की है। हमारे पार्षद को फंसाया गया है। इसकी मैं निंदा करता हूं। भाजपा के एक पार्षद को जेल जाना पड़ा, लेकिन उन्हें हटाया क्या? ये तो दुरुपयोग है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
अनवर कादरी जेल में है उनसे मुलाकात पर प्रतिबंध लगा है। हम उनकी पत्नी की तरफ से जवाब दिलवा रहे हैं कि वे खुद आएंगे और अपनी बात रखेंगे। अभी सिर्फ मुकदमा दर्ज हुआ है, दोष साबित नहीं हुआ है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नर्मदा के पानी को लेकर, अनुदान के एजेंडे पर चर्चा होना है, लेकिन सब महत्वपूर्ण मुद्दा शहर में हो रहे गड्ढे, यातायात अव्यवस्थित हो रहा है, नगर निगम को कंगाल कर दिया और आने वाले समय में ओर लोन लेने वाले है। इन चार विषयों पर हम अपनी बात रखेंगे।

Exit mobile version