नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 20 जुलाई रविवार को सुबह 11:30 बजे स्व. श्री गोपाल मालू उद्यान शिक्षक नगर इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड क्रमांक 4 मे 6 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही 2.5 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के झूले-चकरी और ओपन जिम का सामान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के उद्यानों को वितरित करेंगे। इंदौर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने पर वार्ड के सफाई मित्रों का सम्मान भी किया जायेगा। स्व. श्री गोपाल मालू उद्यान का उद्घाटन करने के साथ ही वे पौधारोपण भी करेंगे।
