दो नाबालिग लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-11-at-4.48.26-PM-1.mp4

इन दिनों बदमाशों के मारपीट के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का चलन बढ़ गया है अब तक सिर्फ लड़को के वीडियो सामने आते थे लेकिन अब लड़कियों ने भी मारपीट कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। दरअसल आज़ाद नगर क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो खुद लड़कियों ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिससे वे अपनी दहशत फैलाना चाहती थीं। चूंकि दोनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने उनके माता-पिता के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी वीडियो को शेयर न करें जिससे समाज में अफवाह या भय का माहौल बने।

Exit mobile version