संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। उसके दोस्त की कुछ दिनों पूर्व हादसे में मौत हुई थी। युवती इसके बाद दुखी रहती थी। एसआइ सीमा मुवेल के मुताबिक युवती का नाम सोनाली प्रकाश लाकरा है। मूलत:शाहपुरा कांकड़दा धमरपुरी धार निवासी सोनाली प्रकाशनगर स्थित एक होस्टल में किराये से रहती थी। वह निजी कंपनी में नौकरी करती थी। सोनाली ने फांसी लगा कर जान दी है।
