दोस्तों के साथ खाना खाने निकला, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआ के पालदा में प्रभु तोल कांटे के पास मुंशी(45) निवासी सागर की मौत हो गई। दोस्तों ने बताया कि करीब रात 8 बजे मुंशी अपने दोस्त ज्ञान सिंह और अन्य के साथ नजदीक के ढाबे पर पैदल खाना खाने जा रहा था। तभी अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। वह गश खाकर ही वहां गिर गया।
दोस्तों ने उसे उठाया और अस्पताल ले गए। रात में उसकी मौत हो गई। मुंशी मूल रूप से सागर के रहने वाला था। वह खुद की आयशर चलाते है। बुधवार को इंदौर में ट्रांसपोर्ट का माल खाली कर गाड़ी भरवाने के लिए रुके थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटी है। वहीं भाई शिवम यादव इंदौर में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में है।

Exit mobile version