दूसरी महिला से बात करता था पति, रोका तो पीटा:मायके में शिकायत करने पर दिया तीन तलाक, केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक नवविवाहिता मुस्लिम महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक को लेकर केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक उसने पति को किसी अन्य महिला के साथ बात करते हुए पकड़ा तो पति ने घर से निकालते हुए तीन बार तलाक दे दिया। पुलिस अब मामले में जांच कर रही है। खजराना पुलिस ने शाजिया नाम की महिला की शिकायत पर उसके पति शमीर खान निवासी हाजी कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शाजिया के मुताबिक उसके पति निजी काम करते है। पीड़िता ने बताया कि वह अभी सदर बाजार इलाके में किराए से रह रही है। उसकी शादी 27 अप्रैल 2023 में हुई थी। शाजिया के मुताबिक उसे शादी के 6 माह बाद पता चला कि पति नीलोफर नाम की महिला से चोरी छिपे बातें किया करते है। तब पति को समझाया कि उस महिला से बात मत किया करो। इसके बाद पति ने अपशब्द कहे और कहा कि वह महिला से बात करेंगे। उसे जो करना है वह करे। उसे रोकटोक ना किया करे।
पति की लगातार इसके बाद बात करने की आदत बढ़ती गई। यह बात 4 जनवरी 2025 को पिता और बहन को बताई। तब पति इस बात पर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि बच्चे पैदा तो होते नहीं और उसकी शिकायत करती है। इसके बाद मारपीट की। आगे किसी से यह बात न बताने की धमकी दी।
5 जनवरी को फिर से पति ने सुबह मारपीट की और तीन बार तलाक कह दिया। जिसकी सूचना पिता अनवर को दी। उन्होंने पति को बुलाया। समाज की बैठक बुलाई और सुलह कराने की कोशिश की। लेकिन पति वहां नही आए।

Exit mobile version