दिसंबर में इंदौर का क्राइम मैप:31 दिन में 586 संगीन अपराध, 4 हत्या, 70 अपहरण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में दिसंबर 31 दिन में 35 थाना क्षेत्रों में कुल 1113 अपराध दर्ज हुए। इनमें कुल संगीन अपराध 586 रहे। इनमें सर्वाधिक सड़क हादसे 289 दर्ज हुए, जिसमें 17 मौत हुई हैं और 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं संगीन अपराधों में चार हत्या और 7 हत्या के प्रयास हुए।
वहीं चोरियों की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले वाहन चोरी के सामने आए। इस दौरान कुल 175 गाड़ियां चोरी हुई। 15 घरों में नकबजनी और चोरी की अन्य वारदात हुई। इसके अलावा 70 अपहरण के केस दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले बच्चों के हैं। 14 घटनाएं छेड़छाड़ व दुष्कर्म की हुईं। 12 घटनाएं झपटमारी और लूट की हुईं।
हत्या- चार वारदात
परदेशीपुरा – 02
राजेंद्र नगर – 01
तेजाजी नगर – 01
इन इलाकों के सभी थाना क्षेत्रों के आंकड़ों को जोड़कर कुल आंकड़े निकाले हैं। {क्राइम के ये आंकड़े 1 से 31 दिसंबर तक के हैं।

Exit mobile version