दिन-रात दौड़े कावड़िये… 72 घंटे के अंदर अयोध्या से पहुंच गए इंदौर…

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

डाक कावड़ियों के नाम से अयोध्या का चर्चित समूह इंदौर पहुंचा… लगभग 200 की संख्या में आए इन कावड़ियों ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या सरयू तट से जल भरकर तीन दिन यानी लगभग 72 घंटे लगातार इंदौर के लिए दौड़ लगाई और लखनऊ, कानपुर, कालपी, झांसी, शिवपुरी, गुना, शाजापुर पार किया और शुक्रवार शाम मक्सी, देवास पहुंचे और वहां से इंदौर के स्कीम नं. 78 स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर आकर रूके और महादेव को जल से अभिषेक कराया… सीताराम नॉन स्टॉप डाक कावड़ यात्रा के नाम से पहचानी जाने वाली इन कावड़ियों की टीम एक कावड़ लेकर निकलती है और बारी-बारी से सभी कावड़िये दौड़ लगाते हैं… इस यात्रा के दौरान ये कहीं भी नहीं रूकते हैं और दिन-रात इनकी यात्रा जारी रहती है..!

Exit mobile version