इंदौर के शूटिंग कोच मोहसिन पर लव जिहाद, दुष्कर्म, ठगी और तंत्र क्रिया के बहाने कौमार्य परीक्षण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। दो नई पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराए हैं। मोहसिन रिमांड पर है। पुलिस ने सबूतों के आधार पर जांच तेज कर दी है।तंत्र क्रिया बहाने मोहसिन ने किया कौमार्य परीक्षण।दो युवतियों ने मोहसिन पर लगाए गंभीर आरोप।सात लाख की ठगी का आरोप एक पीड़िता का।इंदौर। इंदौर में लव जिहाद और दुष्कर्म के आरोपों में घिरे शूटिंग कोच मोहसिन के खिलाफ अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को दो और युवतियों ने सामने आकर बयान दर्ज कराए हैं, जिनमें उन्होंने मोहसिन पर तंत्र क्रिया के बहाने कौमार्य परीक्षण कराने, आर्थिक ठगी और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।सहायक पुलिस उपायुक्त शिवेंदु जोशी ने बताया कि आरोपी मोहसिन से पूछताछ के दौरान उसके मोबाइल से मिले वीडियो, फोटो और चैटिंग के आधार पर कई आपत्तिजनक प्रमाण मिले हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई अपराध स्वीकार भी किए हैं। फिलहाल मोहसिन छह दिनों की पुलिस रिमांड पर है। वहीं, सह आरोपी फैजान और इमरान की तलाश में पुलिस टीमों को संभावित ठिकानों पर भेजा गया है।
तंत्र क्रिया के नाम पर कौमार्य परीक्षण और ठगी
एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह चार साल पहले मोहसिन की शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीखने गई थी। धीरे-धीरे मोहसिन ने उससे दोस्ती बढ़ाई और उसे कहा कि वह अपने भाई के नाम से उसकी शूटिंग एकेडमी शुरू करवा सकता है, जिसमें लाखों की कमाई होगी। इसके नाम पर उसने युवती से करीब 10 लाख रुपये मांग लिए। बाद में वह उसे बाणगंगा क्षेत्र में एक जगह तंत्र क्रिया कराने के बहाने ले गया। वहां उसने कहा कि नोटों की बारिश कराने के लिए कौमार्य परीक्षण जरूरी है। इस दौरान एक महिला की भी भूमिका सामने आई है, जो मोहसिन की मदद कर रही थी। युवती से करीब सात लाख रुपये भी वसूले गए।
एक छात्रा ने भी किया शोषण का दावा
एक अन्य छात्रा ने भी पुलिस से संपर्क कर बताया कि उसे भी शूटिंग एकेडमी में शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। पुलिस अब इन सभी मामलों को जोड़कर गहनता से जांच कर रही है।
