तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर के घर से सोने के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस नौकरों से पूछताछ कर रही है। कुछ नौकर तो काम छोड़कर जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक अहिल्या माता कॉलोनी निवासी डॉ. विजय शाह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले साल दो सितंबर को लाकर में सोने के आभूषण और रुपये रखे थे। गुरुवार को लाकर खोलने पर आभूषण कम निकले। टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक डॉ. शाह ने राजू कीर नामक युवक को घरेलू काम के लिए रखा था। उसे निजी एजेंसी के माध्यम से बुलाया था। उसने सितंबर से फरवरी तक काम किया है। इसके अलावा रोहित, प्रवीणा, सुभाष और मुकेश को भी काम पर रखा था। पुलिस ने शक के आधार पर राजू को हिरासत में ले लिया है।
