डिस्ट्रिक्टहबफॉरएंपावरमेंटऑफ_विमेन” अभियान के तहत माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय इंदौर में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े कानूनों के बारे में दी गई जानकारी

डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन, #महिलाबालविकास_विभाग जिला एवं माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “महिला उन्मुखीकरण कार्यक्रम (Women Orientation Program)” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मधुमति शिरोले रही। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. राजश्री शाह ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. वंचना सिंह परिहार, महिला एवं बाल विकास विभाग इंदौर को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता IQAC प्रभारी डॉ. मंजू शर्मा ने की।
कार्यक्रम में डॉ. परिहार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा महिलाओं से संबंधित गतिविधियों एवं कानून जिससे कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम 2013, shebox, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, वन स्टॉप सेंटर, डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन की विस्तृत जानकारी साझा की। डॉ. वंचना सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े सभी प्रमुख कानूनों, जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न एवं महिला अधिकारों से संबंधित अन्य विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित रह सकें।
यह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक सचदेवा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में इतिहास की विभागाध्यक्ष डॉ. अभया दायमा एवं डॉ समता श्रीवास्तव द्वारा भी छात्राओं को परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राजश्री शाह द्वारा किया गया। अंत में छात्रा तनु गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version