लाईन से बाहर हुए डांसिंग ट्रैफिक कॉप….अब लाईन अटैच…!
होटल”फ्लाइट की…हसी मजाक पड़ी भारी..! महिला की फटकार के वीडियो से रणजीत सिंह ने वीडियो जारी कर किया था अपना काउंटर
इन्दौर के ट्रैफिक डांसिंग कॉप” रणजीत सिंह को महिला से चैट कन्वर्सेशन करना भारी पड़ गया..! महिला की लताड़ के बाद बैकफुट पर आए रणजीत सिंह ने वीडियो जारी कर सफाई भी दी पर वो काम ना आ सकी आखिरकार” ट्रैफिक कांस्टेबल, 146 रणजीत सिंह को 143 भारी पड़ गया…अफसरों ने सोशल मीडिया और मीडिया में मामला प्रकाश में आने का हवाला देकर रणजीत सिंह को लाइन से बाहर लाइन अटैच कर दिया…आजाद नगर पुलिस थाना एसआई की लोकायुक्त ट्रेस कार्रवाई के बाद बड़ा गणपति इलाके में नशेड़ी चालक के पैरों तले दौड़ता बर्निग ट्रक कांड के बाद अब फ्लाइट होटल ऑफर कांड पुलिस की छवि पर फिर भारी पड़ता नजर आ रहा है….अमूमन किसी की भी छवि को कानूनी दांव पेंच से तार तार करने वालों पर उलटे दांव पड़ते ही है….ऐसा ही अब इस महकमें के साथ भी हो रहा है….बहरहाल , अब देखने वाली बात यह होगी कि वाकई यह मामला जांचा जाता है या फिर कुछ दिनों में मामला ठंडा होने के बाद बहाल का खेल हो जाएगा….! इन्दौर मेट्रो ने बुधवार को इन्दौर के ट्रैफिक डांसिंग कॉप के इस मुद्दे को लेकर शीर्षक डांसिंग ट्रैफिक कॉप “का मचला मन”..! के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब जब रणजीत सिंह पर गाजगिरी है”तो इन्दौर मेट्रो की खबर पर पूरी तरह मोहर लग गई है।
युवती की और डांसिंग कॉप की चैट जांच से होगी हकीकत सामने..!
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि डांसिंग ट्रैफिक कॉप और युवती के बीच चैट पहले भी होती रही होगी….सीधे ही कोई किसी फैन को फ्लाइट टिकट और होटल खर्च ऑफर कर दे …यह संभव नहीं…रणजीत सिंह साइबर क्राइम में मामला ले जाने का हवाला दे कर भले ही मामले को अपने फेवर में लाने का प्रयास करें…या फिर अपने फैंस को इसे सिर्फ एक मज़ाक बता कर उनकी छवि खराब करने की साजिशन करार दे….अपनी खास शैली से ट्रैफिक कंट्रोल का देश विदेश में नाम पहचान बनाने वाले रणजीत सिंह अपने फैंस पर विश्वास बनाए रखने की बात भी कहे….लेकिन जिस तरह युवती ने रील के माध्यम से सारा मामला सामने रख सफ़ेद वर्दी के ट्रेफिक कॉप का काले चारित्रिक चेहरे को उजागर किया है.…वह वाकई जांच का विषय तो है….यदि जांच में युवती दोषी हुई तो भी एक सबक के साथ नजीर भी पेश की जा सकती है…तो वहीं यदि रील में कही बातें सही निकलती है तो ऐसे कई ओर चेहरे भी बेनकाब करने वाले सामने आ सकते है जो कहीं न कहीं रौब ,रसूख के खौफ से सामने नहीं आ पाते…!
