ट्रेन से उतर रही महिला पहिए में फंसी, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | प्लेटफार्म नंबर-3 पर शुक्रवार शाम एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह टॉयलेट के लिए वहां खड़ी अवंतिका एक्सप्रेस में चढ़ी थी। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, महिला घबराकर उतरी और संतुलन खो दिया। वह फिसलकर उसी ट्रेन के पहिए के नीचे आ गई। महिला का पैर पूरा कट गया था। जब तक उसे बाहर निकालते, महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका का नाम सिया बाई (63) निवासी थरवर है।

Exit mobile version