ट्रक की टक्कर से युवक के दोनों पैर जख्मी:पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में हादसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने घायल युवक को निजी वाहन से इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया। सूचना के अनुसार, दुर्घटना में युवक के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
सेक्टर एक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी घायल युवक की पहचान और उसके निवास स्थान का पता लगाने के लिए इंदौर अस्पताल से संपर्क कर रही है।

Exit mobile version