इंदौर से मुंबई जाने वाले फ्लाइट में आई टेक्निकल मिस्टेक के कारण यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा…..
एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया। प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से मुबंई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक इंदौर से मुबंई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2750 रनवे पर रोक दी गई। बताया जा रहा है कि पायलट को अचानक फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद ATC ने विमान को वहीं रोकने के निर्देश दिए। जिसके चलते फ्लाइट में मौजूद 163 यात्री 5 घंटे तक अंदर ही बैठे रहे। जिस फ्लाइट को शाम 7:50 बजे उड़ान भरना थी, वो रात 11.41 मुंबई के उड़ान भर सकी।
नहीं मिली स्पष्ट जानकारी
फ्लाइट लेट होने के इस पूरे मामाले के बारे में यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर इस बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था। फ्लाइट लेट होती जा रही थी लेकिन कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं हुआ कि किन कारणों से विमान को रोका गया है। एक यात्री ने फ्लाइट डिले होने के चलते सिविल एविएशन मंत्रालय के डीजी फैज अहमद किदवई को भी जानकारी दी. लेकिन उसके बाद भी स्थिति काफी देर तक स्थिति ऐसे ही बनी रही।
