जेवरात लेकर पति के दोस्त के साथ भागी, रुपये खर्च होने पर उसने भी छोड़ा… शादी का झांसा और दुष्कर्म के लगाए गंभीर आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने प्रेमी पर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पति का दोस्त था और इसी पहचान के चलते संपर्क बढ़ा। शादी का झांसा देकर जबरदस्ती संबंध बनाए गए और बाद में मारपीट की गई।
आरोपी पति का दोस्त और पड़ोसी बताया गया
फरवरी 2025 में जबरन संबंध का आरोप
26 अप्रैल को नकदी और जेवरात लेकर गई
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला, जो कुछ समय पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी, अब उसी प्रेमी पर गंभीर आरोप लेकर सामने आई है। महिला ने प्रेमी पर बलात्कार, मारपीट और सिगरेट से दागने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि आरोपी एकांश लुनियार उसके घर के पास रहता था और उसके पति का मित्र था। इसी वजह से दोनों के बीच पहचान हुई थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने कई बार उससे यह कहा कि वह उसे पसंद करता है।
आरोप है कि फरवरी 2025 में एकांश ने महिला को कमरे पर बुलाया और शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद जब भी पति काम पर बाहर जाता था, आरोपी घर आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
महिला ने बताया कि 26 अप्रैल को वह आरोपी के साथ दो लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर घर से चली गई थी। बाद में जब पैसे खर्च हो गए तो आरोपी ने उसे सीहोर से इंदौर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।

Exit mobile version