जूनापानी वॉटरफॉल में इंदौर के युवक की डूबने से मौत:4 दोस्तों के साथ आया था घूमने, नहाते समय हुआ हादसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महू के जूनापानी वॉटरफॉल में इंदौर से घूमने आए पांच दोस्तों में से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदौर निवासी अजय परमार के रूप में हुई है।
सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, अजय अपने चार दोस्तों के साथ वॉटरफॉल पर घूमने आया था। वह वॉटरफॉल में नहाने गया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस को बुलाया। युवक को तत्काल महू के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version