कल नवनीत प्लाजा में बिना अनुमति के पेड़ काटने पर नगर निगम ने नवनीत प्लाजा सोसायटी पर ₹30 हजार का स्पाट फाइन वसूल किया। नगर निगम ने आज सोसायटी के अध्यक्ष उमेश भाटिया से उसी स्थान पर मोरसली का पेड़ लगवाया। यही नहीं नगर निगम ने सोसायटी के अध्यक्ष से लिखित में वचन भी लिया कि बड़ा होने तक पेड़ की रक्षा भी करेंगे। सोसायटी ट्री गार्ड लगाएगा। नगर निगम के अपर आयुक्त उद्यान अभय राजनगांवकर ने बताया कि जिस स्थान पर पेड़ काटा गया था उसी स्थान पर 8 फीट ऊंचा पेड़ लगाया गया है।
