जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने हातोद में किया वृक्षारोपण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज इंदौर जिले के तहसील कार्यालय एवं थाना परिसर हातोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने स्वयं उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मंत्री श्री सिलावट ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का भाव है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण सुरक्षा हेतु एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख करें।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी वृक्षारोपण को मानवता, मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय, श्री श्रवण सिंह चावड़ा, श्री अंतर दयाल, श्री शिवपाल चावड़ा, श्री विपिन जागीरदार, एसडीएम हातोद श्री रवि वर्मा, तहसीलदार श्री योगेश मेहरा एवं थाना प्रभारी संगीता सोलंकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री सिलावट द्वारा“हरित मध्यप्रदेश – विकसित मध्यप्रदेश” के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।

Exit mobile version