जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम का आयोजन
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इंदौर जिले में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की अध्यक्षता में 15 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से सामुदायिक भवन परिसर पातालपानी, डॉ. अंबेडकर नगर महू में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा एवं अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाये जाएंगे।
