
छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दवाई की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दुकान मालिक आशु भार्गव और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बताया जा रहा है कि दुकान में बदमाश घुसे थे, जिन्होंने चोरी करने के बाद आग लगा दी। अच्छा रहा कि जनहानि टल गई। टीआई संजू कामले के मुताबिक भार्गव एंड कंपनी की बिल्डिंग में आग लगने की घटना हुई। आग दूसरी मंजिल तक जा पहुंची थी। एफएसएल की टीम ने जांच की, आसपास के फुटेज भी चेक किए गए। संचालक का कहना है कि दुकान में पीछे भी एक दरवाजा है, जिसका नकूचा टूटा हुआ था। दुकान में रखे तीन से चार लाख रुपए भी गायब हैं। बदमाशों ने चोरी के बाद वहां आग लगा दी।
होटल में ठहरे यात्रियों में हड़कंप मचा
आग से पास के दुकानदारों और होटल में ठहरे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कच्चा मकान होने से फायर ब्रिगेड को भी परेशानी हुई। फायर ब्रिगेड को आग की सूचना सुबह 5.45 बजे मिली थी। सीढ़ियों से फायरकर्मी ऊपर पहुंचे 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
