आजाद नगर क्षेत्र में एक युवक की अपनी ही छत से गिरने से मौत हो गई। वह किसी काम से ऊपर गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम रजत (26) पिता रूपसिंह यादव निवासी बाबूलाल नगर है। परिजन के मुताबिक घर का कुछ काम चल रहा है। रात 10 बजे के दरमियान रजत किसी काम से छत पर गया था। वहां शायद उसका संतुलन बिगड़ा और नीचे आ गिरा। कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो घटना पता चली।
