आज दिनांक 22 मेई 2025 को, छत्रीपुरा थाना प्रभारी केपी सिंह यादव को फोन पर सूचना मिली कि भारतीय स्टेट बैंक राज मोहल्ला के पास एक बच्ची रो रही है लगता है शायद उसके परिजनों से बिछड़ गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी केपी सिंह यादव ने तुरंत थाने के सहायक उप निरीक्षक उमाकांत चतुर्वेदी एवं महिला आरक्षक पिंकी वर्मा महिला आरक्षक रीता पटेल को राजमोहल्ला रवाना किया। जो 6 वर्षीय बालिका को लेकर थाना आए बालिका से उसका नाम पता पूछा तो उसने नाम तो बताया किंतु घर का पता नहीं बता पा रही थी। तब तत्काल थाना प्रभारी छत्रीपुरा ने अपने स्टाफ को बालिका के परिजनों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया पुलिस कंट्रोल रूम से प्रसारण करवाया थाना छत्रीपुरा के सीमावर्ती थानों में तुरंत सूचना दी। इसी तारतम्य में मैं थोड़ी देर बाद उसके परिजन मोहम्मद रियाज पिता बिलाल शेख निवासी नूरानी नगर थाना आए जिन्होंने बताया कि वह साई मंदिर, छत्रीबाग इलाज कराने आए थे वहीं से बच्ची बिछड़ गई थी। पुलिस की ध्वृत्त कार्यवाही एवं सतर्कता से बालिका के परिजन काफी प्रसन्न हुए और पुलिस को धन्यवाद दिया इस प्रकार मात्र आधे घंटे में पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों से मिलवाया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केपी सिंह यादव सहायक उप निरीक्षक उमाकांत चतुर्वेदी महिला आरक्षित पिंकी वर्मा महिला आरक्षक रीता वर्मा की भूमिका सराहनीय रही।
