। टीम सुबह करीब 9 बजे सिमरोल स्थित गोदाम पहुंची, जहां स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया गया। देर रात तक जांच जारी रही। इस कार्रवाई में कम से कम 15 अधिकारी शामिल हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक यह छापा शिवकाशी और दक्षिण भारत के बड़े पटाखा समूहों पर शुरू हुई कार्रवाई का हिस्सा है। पहले चरण में उनके ठिकानों से लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और कारोबारी लिंक मिले, जिनके आधार पर आयकर विभाग ने इंदौर सहित देशभर के अन्य प्रमुख पटाखा कारोबारियों के यहां दबिश दी है।
