चायना डोर से युवक की गर्दन कटी, मौत रिश्तेदार के साथ गैस टंकी लेने जा रहा था; फूटी कोठी ब्रिज की घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज पर चाइना डोर से युवक की गर्दन कटने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है, जब 22 वर्षीय हिमांशु सोलंकी अपने रिश्तेदार के साथ गैस की टंकी लेने जा रहा था। इस दौरान ब्रिज से गुजरते समय चाइना डोर से उसकी गर्दन कट गई।

घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Exit mobile version