एक कुख्यात भूमाफिया गुंडे ने न केवल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, बल्कि थाने में शिकायत करने जाने का पता चलने पर उसके परिवार पर दबाव भी बनाया था और डराया भी था , कुख्यात गुंडे संजय दुबे ने पीड़ित परिवार को धमकियां दी कि थी मेरी पुलिस विभाग में बहुत पहचान है तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे मैं तुम्हारे ऊपर उल्टा केस दर्ज करवा दूंगा जिससे डर कर पीड़ित परिवार कई दिनों तक घर में ही डरकर सहमकर बैठा रहा था परंतु आखरी में हिम्मत रखकर पीड़ित परिवार ने कुख्यात गुंडे संजय दुबे की शिकायत की जिस पर चंदन नगर थाने में बलात्कार व पास्को सहित विभिन्न धाराओं में संजय दुबे पर प्रकरण दर्ज किया गया था
उक्त प्रकरण में आरोपी संजय दुबे द्वारा अग्रिम जमानत इंदौर के जिला एवं सत्र न्यायालय में लगाई गई थी जिस पर पीड़िता पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभिषेक रघुवंशी ने आरोपी के जमानत आवेदन पर आपत्ति प्रस्तुत की जिस पर 29 वे अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती नौशीन खान द्वारा आरोपी संजय दुबे की जमानत याचिका खारिज की गई
यह है पूरा मामला
एक कुख्यात भूमाफिया गुंडे ने न केवल नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, बल्कि थाने में शिकायत करने जाने का पता चलने पर उसके परिवार पर दबाव भी बनाया और डराया भी , कुख्यात गुंडे संजय दुबे ने पीड़ित परिवार को धमकियां दी कि मेरी पुलिस विभाग में बहुत पहचान है तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे मैं तुम्हारे ऊपर उल्टा केस दर्ज करवा दूंगा जिससे डर कर पीड़ित परिवार कई दिनों तक घर में ही डरकर सहमकर बैठा रहा परंतु आखरी में हिम्मत रखकर पीड़ित परिवार ने कुख्यात गुंडे संजय दुबे पर प्रकरण दर्ज करवाया
जानकारी के अनुसार संजय दुबे चंदन नगर क्षेत्र में रहता है। आरोप है कि वह कुख्यात भूमाफिया और गुंडा है। भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए अभियान में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भिजवाया था। आधा दर्जन से अधिक अपराधों से लदे संजय दुबे ने केशव नगर कॉलोनी स्थित गाय के बाड़े में अपने यहां काम करने वाली एक अनपढ़ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि संजय दुबे करीब तीन साल से मेरे शोषण कर रहा था। इसका खुलासा कुछ दिन पहले उस समय हुआ, जब संजय दुबे नाबालिग पीड़िता से मारपीट कर रहा था। उसे ऐसा करते पीड़िता के भतीजा भतीजी ने देख लिया। उन्होंने उनके पिता को बताया तो उन्होंने लड़की से संजय दुबे द्वारा मारपीट किए जाने के कारणों को लेकर पूछताछ की।
लड़की ने बताया कि संजय मेरे साथ गलत हरकतें करता है। प्राइवेट पार्ट में छेड़छाड़ करता है। सीने पर भी बड़ी बेरहमी से नोचता है। सच्चाई सामने आने पर उसका भाई लड़की को शिकायत करने चंदन नगर थाने ले जाने लगा, जिसकी भनक संजय दुबे को लग गई इसके बाद संजय दुबे पीड़ित परिवार को धमकियां देने लगा और पीड़ित परिवार को फसाने के लिए नए-नए षड्यंत्र भी करने लगा । पीड़ित परिवार ने संजय दुबे के खिलाफ चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई इसके बाद पंडित के शिकायत के आधार पर चंदन नगर पुलिस ने कुख्यात गुंडा संजय दुबे पर बलात्कार हुआ पास को सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद किया प्रकरण पंजीबद होते ही जैसे ही जानकारी संजय दुबे को लगी तो संजय दुबे फरार हो गया
