गेर निकालने में असमर्थता जताने वाले गेर संचालक को कलेक्टर ने दिए 2 लाख

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आर्थिक तंगी के चलते इस बार रंग पंचमी के मौके पर गेर निकालने में असमर्थता जाहिर करने वाले एक गेर संचालक को कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने 2 लाख रु की मदद देने के निर्देश दिए हैं। संभवतः आज गैर संचालक को उक्त राशि का चेक दे दिया जाएगा। उक्त गेर संचालक द्वारा द्वारा पिछले 25 वर्षों से टोरी कॉर्नर गेर क्लब के नाम से गेर निकाली जाती है। इस बार गेर के संचालक शेखर गिरी ने कल कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए गेर निकालने में असमर्थता जाहिर की थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने गेर संचालक को भरोसा दिलाया था कि वह गेर जरूर निकालें अपनी गेर की परंपरा जारी रखें। जिला प्रशासन आर्थिक मदद करेगा । कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में अन्य गेर संचालकों को भी आर्थिक मदद देने का प्रस्ताव किया था लेकिन अधिकांश गेर संचालकों ने आर्थिक मदद लेने से इनकार कर दिया। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि गेर इंदौर की सांस्कृतिक विरासत है। इसे किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन गेर संचालकों की पूरी मदद करेगा।

Exit mobile version