खेत में काम करते समय किसान ने जहर खाया:पड़ोस के साथी ने पहुंचाया अस्पताल, इंदौर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में एक किसान की काम के दौरान जहर खाने से मौत हो गई। खेत में काम कर रहे साथी ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उसे एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खुड़ैल पुलिस के अनुसार, मृतक जितेन्द्र (26) पुत्र राधेश्याम चौहान, निवासी ग्राम गारिया था। उसके भाई विनोद ने बताया कि जितेन्द्र सुबह खेत पर काम करने गया था और परिवार से किसी तरह की बात नहीं हुई। मृतक और उसका परिवार मूल रूप से बड़वानी के रहने वाले हैं और इंदौर में दोनों भाई माता-पिता और तीन बहनों के साथ रहते थे।
पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र किन कारणों से तनाव में था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version